पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के शिल्पकार के जयंती


संतोष यादव @खरसिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के कुशल शिल्पकार क्षेत्र के जनप्रिय नेता स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 13 फरवरी 2021 को स्थानीय लखीराम चौक में सुबह 11.30 बजे भाजपा के जुझारू वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा के विशेष उपस्थिति में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जावेगा।
खरसिया नगर के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेश घनसू ने नगर सहित क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वे दिनांक 13 फरवरी 2021 को सुबह 11:00 बजे खरसिया लखीराम चौक पहुंच कर अपने श्रद्धेय नेता स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को माल्र्यापण, पुष्प अर्पित किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।
श्रद्धेय लखीराम अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप जिला भाजपा कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के पौत्र ॠषभ अग्रवाल के द्वारा पुडी सब्जी भंडारे का आयोजन किया गया है जिसकी व्यवस्था का जिम्मेवारी हनुमान अग्रवाल द्वारा निर्वहन किया जाने की जानकारी आ रहा हैं …




