
रायगढ़ । आज दिनांक 06.02.2021 को थाना पूंजीपथरा में एक महिला द्वारा उसके परिचित युवक द्वारा कमरे में छेड़खानी कर उसके बैग को लूटकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है, महिला बैग में उसके सोने के लटकन, सैमसंग मोबाइल, पासबुक आदि होना बताई है, पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूट की सारी सम्पत्ति बरामद कर ली गई है ।
पीड़िता बताई कि उसका परिचित युवक (26 साल), इसे पसंद करता हूं किराये मकान ढुंढने में मदद करो कहकर दिनांक 05.02.2021 के दोपहर गेरवानी के एक किराये मकान में लेकर गया । जहां कमरे के अंदर महिला को बुरी नियत से पकड़ने लगा, महिला विरोध की तो हाथापाई कर मारने की धमकी दिया और उसके लेडिस बैग को उठाकर भाग गया । बैग में महिला का सोने के लटकन, सैमसंग मोबाइल, पासबुक, क्रीम वगैरह थे । घटना की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अप.क्र. 54/2021 धारा 354, 506, 323, 394 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मेमोरेंडम पर लूट की सभी सामग्री जप्त कर ली गई है । आरोपी को आज रिमांड पर भेजा गया है ।




