कोरिया

अवैध खनन,परिवहन को लेकर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 09हाईवा और तीन ट्रेक्टर जप्त…दो क्रेशर सील

खरसिया के राजनैतिक रसूखदारों,जनप्रतिनिधीयो के अवैध खनन परिवहन में लिप्त 03 ट्रेक्टर 09 ट्रक पर कार्यवाही...

रायल्टी में कांट छाट पर क्या होगी पुलिसया कार्यवाही …?

रायगढ़ जिलें में कलेक्टर रायगढ भीम सिंह के दिशा निर्देश पर जिला खनिज विभाग के मायनिग इंस्पेक्टर खरसिया क्षेत्र में कुछ घंटो की कार्यवाही जनपद से राजधानी तक के नेताओं के मोबाइल के घंटी बजने लगा आखिर खनन और परिवहन कर्ता रसूकदार ही नहीं राजनैतिक रसूकदार जो है… क्षेत्र में हो रहा है कानाफूसी वह अलग विषय है कि पूर्व के कार्यवाही में जैसा झोल-झाल किया गया किसी से छिपा नहीं… खैर राजनैतिक रसूकदार के आगे नत मस्तक होना प्रशासनिक मजबूरी होता होगा खैर उससे हमें क्या लेना-देना…

मीडिया से चर्चा करते हुए राकेश वर्मा खनिज इंस्पेक्टर ने बताया कि खनिज विभाग पूरे जिले में अवैध खनन,भंडारण परिवहन के विरुद्ध अभियान चला रखा है । आज की कार्यवाही उसी अभियान का हिस्सा है। यहां खरसिया में हमने खनिज परिवहन से जुड़ी कई गाड़ियों की जांच की तो पाया कि कई में फ़र्ज़ी रॉयल्टी का प्रयोग किया गया है तथा कई गाड़िया बिना रॉयल्टी के ही परिवहन में लगी है। इस तरह सन्दिग्ध लगने वाली चुना लोड 03 ट्रेक्टर 09 ट्रक को हमने जप्त कर थाने में खड़ा कर दिया है।

जप्त की गई गाड़ियों में चुना पत्थर,पत्थर लोड़ था इनमें कुछ में रॉयल्टी पर्ची थी ही नही, कुछ में कांट-छांट वाली सन्दिग्ध रॉयल्टी पर्ची मिली है

मायनिग इंस्पेक्टर के जुबानी…

उपरोक्त वाहन पर हुआ कार्यवाही

CG13LA1262भगतपटेल/मेहत्तर पटेल बरगढ़,

CG13UE4920दशरथ पटेल/डीलेश्वर पटेल चोढ़ा,

जनडियर शोल्ड डीलेश्वर निषाद/मायाराम निषाद बोडासागर,

CG13L3349यंशवत राठिया/विजय राठिया जामझोर,

CG13AH2263राजेश कुमार पामगढ़, CG04MZ7729जागेश्वर साहु कटौद चांपा, CG04MZ 7727हुलसराम/कुंज राम पुरैना,

CG12AX3029राजकुमार कंवर/बोधी राम कंवर नावापारा,

CG13AK9900दिनेश यादव/रुपसिह यादव कवली चांपा,

CG13D2955गजाधर सिदार/दुधारू राम सिदार किरारी,

CG12AH2969ओम नाथ चौहान/जयशंकर चोढ़ा,

CG13X7805वाहन चालक गाड़ी छोड़ हुआ 9-2-11…

हमने जांच के दौरान दो क्रेशरों में भी छापा मारा है एक चुना पत्थर का अवैध क्रेशर चोढ़ा में है जो बालाजी ट्रेडिंग के नाम से संचालित हो रहा है। यहां चुने पत्थर के भंडारण में बड़ी खामियां पाई गई है अतः इसी जांच होने तक अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है।

वहीं दूसरा क्रेशर जो ग्राम बानी पाथर में में. राजेश अग्रवाल के नाम से है यहाँ भी खनिज भंडारण को लेकर बड़ी अनियमितता पाई गई है।

इस क्रेशर को भी अगले आदेश तक जांच के लिए सील कर दिया गया है।सक्षम अधिकारी के निर्देश में की गई आज की कार्यवाही में पूरा परिसर सील कर दिया गया है। जांच पूर्ण होने के बाद सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही इन क्रेशरों को दुबारा सन्चालित किया जा सकेगा।

फिलहाल विभाग ने दोनों क्रेशर मालिकों को उचित दस्तावेजों के साथ भंडारित खनिज से जुड़ी रॉयल्टी पर्चियां लेकर आगामी 15 दिनों के अंदर विभाग के जिला शाखा में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!