Uncategorised

खेलो इंडिया खेलो एक्सीलेंस में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक जांजगीर में

खेलो इंडिया खेलो एक्सीलेंस में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक जांजगीर में

पंजीयन की अंतिम तिथि-14 फरवरी,

जांजगीर-चापा 4 फरवरी 2021

बिलासपुर में प्रारंभ हो रहे भारत सरकार की खेलो इंडिया खेलो एक्सीलेंस आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए जांजगीर में 15 से 17 फरवरी तक चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी बैस ने बताया कि कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग-दर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार के खेलो इंडिया खेलो योजना अंतर्गत ‘‘खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘‘ प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेंटर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हाॅकी, एथलकटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक- बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमे हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त दोनों खेल अकादमी में प्रवेश प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने हेतु 19 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में रुचि रखते हैं। तथा बिलासपुर या रायपुर में आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किया जावेगा।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित कराया जाएगा। जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या हाॅकी में 10 बालक, 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक, 12 बालिकाएं एवं तीरंदाजी में 6 बालक, 6 बालिकाएं हैं। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने-जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वाहन किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधित अन्य संस्थाओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके निशुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी।

जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक-बालिकाएं जिनकी आयु 9 वर्ष से अधिक एवं 17 वर्ष कम है। तथा जो अकादमी में प्रवेश हेतु इच्छुक हैं। वह अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर, खेल का नाम, अभिभावक की सहमति आदि जानकारी प्रस्तुत कर जिला खेल अधिकारी कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, पुरानी सिंचाई कॉलोनी जांजगीर में अपना पंजीयन- 14 फरवरी 2021 तक करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8770967779, 7987641668 या 9926151700 से संपर्क किया जा सकता है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!