जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: कुछ इस तरह प्रेम ने दी मौत को मात

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: कुछ इस तरह प्रेम चौहान ने दी मौत को मात

कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर, बाइक सवार घायल


खरसिया से रायगढ़ की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 200 सड़क पर शनिवार अलसुबह करीब 06 बजे एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें…

खरसिया से रायगढ़ की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग सड़क पर शनिवार अलसुबह करीब06 बजे एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, या यूँ कहें की मोटरसाईकिल चालक ने कार को फिल्मी अंदाज में आमने सामने टक्कर मारते हुए कार के पीछे जा सड़क पर खड़ी 10 चक्का से टकरा गया परंतु एक चर्चित- ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। इसी कहावत को साकार करता है प्रेम की कहानी। आइये आपको बताते है क्या है पूरा माजरा।

मोटरसाइकिल और कार के परखच्चे उड़ गए हैं जिसे देखने के बाद यह आपके जहन में अवश्य आएगा की मोटरसाइकिल चालक घटनास्थल पर ही मौत हो गया होगा परंतु ऐसा घटना घटित ही नहीं हुआ हेलमेट पहने रहने के कारण मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा मामूली खरोच-मोच ही आया बाइक सवार घायल हो गया। नवागढ़क्षेत्र का निवासी घायल 23 वर्षीय प्रेम चौहान ने पुलिस को बताया कि वह अलसुबह को गांव से अपनी बाइक सी जी13आर2507 पर राष्ट्रीय राज मार्ग 200 में ग्राम सेन्द्रीपाली ढाबा के पास पहुंचा ही था कि सड़क किनारे दोनों ओर भीम काया ट्रक खड़े होने कारण आने-जाने वालों को परेशानी हो रहा था रायगढ़ के ओर से आ रहा क्रेटा सी जी13एबी1275 फिल्मी अंदाज में आमने-सामने से टक्कर हो गया।

सामने से तेज़ रफ़्तार में आ रही एक क्रेटा कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसको मामूली चोटें हैं व टक्कर के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी उत्तम साहु ने बताया कि हेलमेट पहने होने प्रेम चौहान बाइक चालक जान बच गया । दुर्घटना की सूचना पर उत्तम साहु भुपदेवपुर थाना प्रभारी खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रीपाली पहुंच घटनाक्रम में घायल प्रेम का प्राथमिक उपचार कराया गया। आगे की कार्रवाई खरसिया थाना प्रभारी द्वारा किया जावेगा ।




