Uncategorised

मार्क जुकरबर्ग ने लिया बड़ा फैसला, अब से फेसबुक नहीं करेगा पॉलिकल ग्रुप्स की सिफारिश

नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Facebook CEO Mark Zuckerberg) ने पॉलिकल ग्रुप्स को लेकर बड़ी घोषणा की है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि अब से फेसबुक पर राजनीतिक ग्रुप (civic and political groups) की सिफारिश नहीं की जाएगी. बता दें अमेरिकी चुनावों के समय कंपनी ने यह फैसला लिया था. बता दें साल 2020 की आखिरी तिमाही में कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 11.22 अरब डॉलर या 3.88 डॉलर प्रति शेयर का मुनाफा हासिल किया.

अमेरिकी चुनावों के दौरान लिया गया था फैसला
आपको बता दें कंपनी ने अक्टूबर में 2020 के अमेरिकी चुनावों की अगुवाई में अमेरिकी यूजर्स को इन समूहों की सिफारिश करने से रोकने का फैसला लिया था. इसके अलावा, जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी अब अपने न्यूज फीड में उपयोगकर्ताओं द्वारा देखी जाने वाली राजनीतिक कंटेट को कम करने का प्लान बना रही है.

कई लोगों से लिया गया फीडबैक
जकरबर्ग ने कहा, “हमने अपनी कम्युनिटी से फीडबैक लिया है, जिसको सुनने के बाद पता लगा है कि लोग अब पॉलिटिकल कंटेट को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं. इसलिए वह अपनी सर्विसेज में बदलाव करने का प्लान बना रहा है.”

2020 में बढ़ी फेसबुक की आय
आपको बता दें साल 2020 की आखिरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. कोरोना महामारी के दौरान लोगों के घर में रहने से फेसबुक के यूजर्स में काफी इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा डिजिटल विज्ञापन से भी आय में बढ़ोतरी हुई है. फैक्टसैट द्वारा कराए गए एक सर्वे में विश्लेषकों ने बताया कि फेसबुक ने अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 11.22 अरब डॉलर या 3.88 डॉलर प्रति शेयर का मुनाफा हासिल किया, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है.

12 फीसदी बढ़ा यूजर्स बेस
इस दौरान कंपनी की आय की बात करें तो यह 22 फीसदी बढ़कर करीब 28.07 अरब डॉलर हो गई है. इसके अलावा फेसबुक का मंथली यूजर्स बेस 12 फीसदी बढ़कर 2.8 अरब के करीब हो गया है. फेसबुक में 2020 के अंत तक 58,604 कर्मचारी काम कर रहे थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!