रायपुर

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 का समापन

राज्य के 16 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 में शामिल होंगे : राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 का समापन

रायपुर, 3 दिसम्बर 2019

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 के अंतर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन गत दिवस पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. के. एल. वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं श्री एम. बाबु, प्रशासनिक अधिकारी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर के विशेष आतिथ्य में हुआ।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 में राज्य से कनिष्ठ वर्ग से 06 एवं वरिष्ठ वर्ग से 10 बाल वैज्ञानिकों का चयन 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 के लिए किया गया है। उपरोक्त दोनों वर्ग से चयनित 16 बाल वैज्ञानिक 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2019 तक तिरूवंतनपुरम्, केरल में आयोजित की जा रही 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन से चयनित दो बाल वैज्ञानिक बैंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित इंडियन साइंस कांग्रेस-2020 में भाग लेंगे।
इस राज्य स्तरीय आयोजन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा चिन्हित मुख्य कथानक के उप-विषयों परितंत्र एवं परितंत्र सेवाएं में-32, स्वस्थ्य स्वच्छ और सफाई व्यवस्था में-31, कचरे से समृद्धि में 32, समाज संस्कृति एवं आजीविका में-11 तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणाली में-17 परियोजनाएं राज्य भर के विभिन्न जिलों से आये बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस तरह कुल 123 परियोजनाएं बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत की गई।
27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों के नाम इस प्रकार है – कनिष्ठ वर्ग में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर की सानिया कोर्राम, भारत माता इंग्लिश मिडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की हिमांगी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद की रोशनी निषाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, (अम्बिकापुर) की काजल राजवाड़े, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा, दुर्ग की लक्ष्मी साहू और शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी, अभनपुर (रायपुर) के रूद्र प्रशांत सार्वा शामिल हैं।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में प्यारेलाल यादव शासकीय हिन्दु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के विशाल सोनी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के दीपक कुमार यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा, दुर्ग की टीना सार्वा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा (रायगढ़) की श्रुति दुबे, शासकीय आदिवासी विभाग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारवान, सूरजपुर की आरती पैकरा, आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा की श्रेया श्रीवास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा की निशा नाग, मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी, रायपुर की शिवानी पूंजी, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल छाल (रायगढ़) के आदर्श साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगुजा के प्रेमसागर राजवाड़े शामिल है।
इंडियन साइंस कांग्रेस-2020 हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों में वरिष्ठ वर्ग में प्यारेलाल यादव शासकीय हिन्दु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के नीरज दानी और कनिष्ठ वर्ग में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर की रीषिता ध्रुव का चयन किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!