छत्तीसगढ़रायगढ़

अवैध महुआ शराब की बिक्री पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही….

दो प्रकरण में 58 लिटर महुआ शराब की जप्ती, आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर….

रायगढ़ । पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, सत्या यादव द्वारा आज दिनांक 22.01.2021 को मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड रोड किनारे तथा सोनूमुडा बजरंगपारा पगडंडी पर अवैध रूप से बिक्री के लिये महुआ शराब रखे हुये दो आरोपियों को पकड़ा गया है । आरोपी शनि देव यादव पिता गोरे लाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी सोनमुड़ा चौकी जूटमिल से एक सफेद बोरी में 115 नग पॉलीथिन में भरा हुआ महुआ शराब प्रत्येक पॉलिथीन में करीब 200ml 23 लीटर कीमती ₹2,300 तथा आरोपी हेमंत उर्फ सोनू पिता गोवर्धन साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम सोनमुड़ा काली मंदिर चौकी जूटमिल के पास से 35 लीटर कीमती ,3500 जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!