खरसियाछत्तीसगढ़

श्रीराम रथ शोभा यात्रा का तीसरा दिवस जोबी मंडल के गाँव गाँव में हुआ भव्य स्वागत

खरसिया ।  आज दिनांक 17 जनवरी प्रातः 9.30 बजे श्रीराम मंदिर निधि संग्रह समिति खण्ड खरसिया द्वारा श्रीराम रथ शोभा यात्रा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य पूज्य महंत श्री त्रिवेणी दास जी महाराज व खंड संयोजक लम्बोदर मानिकपुरी व रथ प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर,खंड मीडिया प्रभारी अमित साहू, जोबी मंडल संयोजक अभिषेक अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में एडु पुल चौक में सभी रामभक्तो द्वारा पूजा अर्चना कर राम के जयकारे लगाकर प्रारंभ की गई ।

आज के श्रीराम जनजागरण रथ यात्रा में प्रमुख रूप से महेश साहू, योगेंद्र सिंह राजपूत, टीका राम राठिया,यदुनाथ पटेल, रामाधार गबेल ,परखित डनसेना ,धर्मसिंह राठिया,शुशांत पटेल,ओम प्रकाश डनसेना,मोहन गबेल ,चुन्नी दास महंत,गीता साहू ,प्यारे लाल चौहान,सुनील राठिया,सन्तोष राठिया,श्रीमती विन्देश्वरी राठिया, संजय राठिया इत्यादि सैकड़ो राम भक्त उपस्थित होकर रथ यात्रा का स्वागत किया ।

जोबी मंडल के गांव गांव में हुआ भव्य स्वागत

आज के श्रीराम जनजागरण रथ यात्रा जोबी मंडल संयोजक अभिषेक अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में पूरे मंडल में रथ भ्रमण किया गया । श्रीराम रथ एडु पुल चौक से प्रारंभ होकर आकाशमार,छीरपानी,छोटेपण्डरमुड़ा,डोमनारा,डेहराडीह, तुमीडीह, नन्दगाँव,नँगोई, चिताकटरा,फरकानारा,पुछियापाली,टांडापारा,कोठीकुंडा होते हुए खम्हार में सम्पन्न हुई। रथयात्रा में भगवान श्रीराम भक्त बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुये । उक्ताशय की जानकारी अमित साहू खंड मीडिया प्रभारी खरसिया ने दी ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!