छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2019-20

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2019-20
ग्रामीण युवक-युवतियों अपने-अपने हुनर का किया प्रदर्शन

मांदरी और सुआ नृत्य ने बांधा समा कलेक्टर एल्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ग्रामीण युवक-युवतियों की मंडलियों ने बस्तरिया लोकनृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। स्त्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया गया था। आयोजन जिला मुख्यालय के समीप स्थित माहका इंडोर स्टेडियम के परिसर में हुआ।

कार्यक्रम में कलेक्टर एल्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विशेष मंच प्रदान करने, उन्हें यहाँ की परम्परागत, कला-संस्कृति और अन्य गतिविधियों से जोडऩे तथा उनकी प्रतिभा को निखारने था। शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने गढ़कलेवा थीम पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टॉल लगाया। अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुत्फ उठाया। शिक्षका द्वारा बनाये गये व्यंजन की तारीफ की।

विकासखंड स्तर हुए आयोजन में चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला, क्विज, लोकनृत्य, ककसाड़, सुआ, वाद-विवाद, सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं करने संबंधी नाटक की प्रस्तुति दी गयी। इसके साथ ही एकांकी, तबला, हारमोनियम, कबड्डी आदि का भी आयोजन किया गया।

दुर्गम वनांचलों से, दूर-दराज के गांवों से पहुंचे कलाकारों और अबुझमाड़िया युवाओं ने अपनी कला प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!