छत्तीसगढ़रायगढ़

जमुना को बच्चों की पढ़ाई के लिये मिला नया मोबाइल

वृद्ध महिलाओं के वृद्धाश्रम में रहने की हुई व्यवस्था
कलेक्टर सिंह ने जनचौपाल में आये लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह ने जनचौपाल में लोगों की समस्यायें सुनी तथा उसका निराकरण किया। चांदमारी में रहने वाली श्रीमती जमुना देवांगन अपनी समस्या लेकर जनचौपाल में पहुंची थी। उसने बताया कि वह यहां अपने दो बच्चों के साथ रहती है, जिसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर ही है।

यहां वह एक दुकान में काम कर अपनी आजीविका चलाती है। कोरोना के कारण उसके काम पर भी असर पड़ा है। जिसके चलते उसे अपने बच्चों के स्कूल की फीस भरने में दिक्कत जा रही है। मोबाइल न होने के कारण बच्चे ऑनलाईन क्लास भी अटेंड नहीं कर पा रहे है।

कलेक्टर  सिंह ने तत्काल श्रीमती जमुना को एक नया मोबाइल प्रदान किया। साथ ही शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर उनके बच्चों की फीस में रियायत दिलवायें।

दो वृद्ध महिलायें भी जनचौपाल में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका कोई नाते रिश्तेदार नहीं है। यदि वृद्धाश्रम में रहने की जगह मिल जाती तो अच्छा हो जाता। कलेक्टर सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को बुलवाकर महिलाओं के वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था करवायी।

इसके साथ ही राजस्व, श्रम, राशन कार्ड निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर लोग अपनी समस्यायें रखने जनचौपाल में पहुंचे थे। कलेक्टर  सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले का त्वरित निराकरण करते हुये की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!