छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- अहिंसा का कोई विकल्प नहीं, BJP का पलटवार-कांग्रेस नक्सलवाद की जननी

रायपुर : वर्धा के गांधी सेवाग्राम आश्रम पहुंचे CM भूपेश बघेल ने कहा कि अहिंसा का कोई विकल्प नहीं, लोग हिंसा से ऊब गए हैं। दो सालों में नक्सली घटनाओं में कमी आई है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सल से निपटने आदिवासियों का विश्वास जीत रहे हैं। हम नक्सल क्षेत्र में विश्वास के साथ विकास पर काम कर रहे हैं। नक्सली इलाकों में लघु वनोपज और फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट लगा रहे हैं।

वहीं CM भूपेश बघेल के बयान पर BJP ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद की जननी है। नक्सलियों की गोली का जवाब गोली से देना चाहिए, 1 शहीद के बदले 10 नक्सलियों को मारना चाहिए। कांग्रेस की नीति से नक्सलवाद ख़त्म नहीं होगी,सरकार को संयुक्त आपरेशन पर फ़ोकस करना चाहिए।

वर्धा में कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस गांधी का खाती है, गाती है, अपनाती नहीं है। कांग्रेस गांधी के रास्ते पर चलती तो किसान परेशान नहीं होते, कांग्रेस ने गांधी के सपनों का साकार नहीं किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!