छत्तीसगढ़रायगढ़

पत्नी की हत्या कर लुक-छिप रहा आरोपी आया कोतवाली पुलिस के हाथ …..

तमनार पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर …..

रायगढ़ ।  तमनार पुलिस द्वारा पत्नीहंता आरोपी छोटे लाल सहिस पिता स्व. मेहर लाल सारथी उम्र 62 साल निवासी इंदिरानगर थाना तमनार को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी कल दिनांक 12.01.2021 को अपनी सुकांति सारथी (उम्र 58 साल) की कुल्हाड़ी से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था । घटना के बाद आरोपी तमनार से भागकर अपने रिस्तेदार के घर रायगढ़ आया था, हत्यारे को घर में जगह न देकर रिस्तेदारों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिये । कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर तमनार पुलिस के सुपुर्द की जिसे आज तमनार पुलिस द्वारा अप.क्र. 07/2021 धारा 302 भादंवि में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!