शक्ति: भारतीय सेना के मेजर ने बनाई दुनिया की पहली यूनिवर्सल बुलेटप्रूफ जैकेट

भारतीय सेना ने एक और खास उपलब्धि प्राप्त की है। सेना के मेजर अनूप मिश्रा ने दुनिया की पहली यूनिवर्सल बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित की है। इस स्वदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट को ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। इस जैकेट की खास बात यह है कि इसे महिला और पुरुष दोनों पहन सकेंगे, जो इसे बाकी बुलेटप्रूफ जैकेट से अलग बनाती है। इसके साथ ही यह जैकेट दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल बॉडी आर्मर भी है।
Indian Army’s Major Anoop Mishra has indigenously developed world’s first universal bulletproof jacket 'Shakti' which can be used by both male and female combatants. The jacket is also the world’s first flexible body armour. pic.twitter.com/sSNrkSIVh3
— ANI (@ANI) January 13, 2021
इसके साथ ही भारतीय सेना ने अपनी सीमाओं पर निगरानी को और बेहतर करने के लिए स्विच ड्रोन की खरीद के लिए एक समझौते पर दस्तखत किए हैं। वर्टिकल उड़ान भरने और लैंड करने वाले ये ड्रोम अधिकतम 4500 मीटर की ऊंचाई पर दो घंटे तक उड़ान भर सकते हैं।
Indian Army has signed a contract for acquiring the Switch drone for surveillance along the borders. The vertical take-off & landing drone has the capability to fly for 2 hours at a maximum altitude of 4,500 meters: Mohit Bansal, ideaForge pic.twitter.com/wDkcsjPiXJ
— ANI (@ANI) January 13, 2021




