छत्तीसगढ़रायगढ़

भूमि व्यवस्थापन योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदकों के लिये 13 जनवरी को लोन कैम्प हो रहा आयोजित

कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से कैम्प होगा शुरू

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय नजूल भूमि के व्यवस्थापन हेतु प्रचलित गाईड लाईन दर का 152 प्रतिशत राशि जमा कर भूमि स्वामी हक प्राप्त करने की योजना संचालित है। इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदनकर्ताओं के लिये जिला प्रशासन की ओर से पहल करते हुये बैंकर्स का लोन कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में बुधवार दिनांक 13 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होगा। भूमि स्वामी प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक इस कैम्प में शामिल हो सकते है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत भू-स्वामी हक प्राप्त करने के लिये भूमि व्यवस्थापन के समय प्रचलित गाईड लाईन दर के 150 प्रतिशत प्रीमियम एवं 2 प्रतिशत फ्री होल्ड राशि मिलकर कुल 152 प्रतिशत राशि प्रचलित गाईड लाईन दर पर व्यवस्थापन कर्ता द्वारा शासन को भुगतान करना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!