Uncategorised

चंद्रहासिनी विद्यापीठ सफलता के नये आयाम हासिल कर रहा

अजीत पाण्डेय @चन्द्रपुर-श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास द्वारा संचालित स्कूल

“चंद्रहासिनी विद्यापीठ” नित निरंतर सफलता के नये आयाम हासिल कर रहा है। इसी कड़ी को बरकरार रखते हुए

चंद्रहासिनी विद्यापीठ को दिनांक 13 एवं 14 दिसंबर 2019 को एजुकेशन टुडे द्वारा आयोजित 7वां राष्ट्रीय लीडरशिप सम्मेलन बैंगलोर, कर्नाटक में बेस्ट अपकमिंग सी बी एस ई स्कूल के लिए उपलब्धि प्रमाण पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के लिए विद्यालय के नेतृत्वकर्ता प्राचार्य एन एस पूनिया को संस्था की ओर से आमंत्रित किया गया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और चंद्रहासिनी विद्यापीठ को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई। यह उपलब्धि पूरे अंचल के लिए एक सम्मान की बात है।

भविष्य में भी चंद्रहासिनी विद्यापीठ विद्यार्थियों एवं सम्पूर्ण चंद्रपुर अंचल के लिए इसी प्रकार की सम्मान एवं उपलब्धियों के लिए वचनबद्ध है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!