चपले की ग्रामीण महिला धोधाखड़ी की शिकायत पर खरसिया में अपराध दर्ज

ईनाम के लालच में महिला ने 48,900/- रूपये गंवाये…

धोधाखड़ी की शिकायत पर खरसिया में अपराध दर्ज…

थाना खरसिया क्षेत्र के ग्राम चपले में रहने वाली श्रीमती शांति पटेल पति विजय पटेल उम्र 27 वर्ष ने मोबाईल नम्बर 917023XXXX के धारक द्वारा मोबाईल मैसेज कर 2.85 लाख रूपये एवं पल्सर बाईक जीतने का झांसा देकर अपने खाते में 48,900/- रूपये जमा कराकर धोखाधड़ी करने संबंधी आवेदन पत्र दिया गया है ।
पीडिता ने बताया कि दिनांक 08.12.2019 को इसके मोबाईल पर मैसेज आया कि एयरटेल कम्पनी द्वारा निकाला गया ईनाम में इसे 2,85,000/- रूपये एवं पल्सर बाईक का विजेता घोषित किया गया है । मैसेज 917023XXXX से आया था जिससे महिला द्वारा बात करने पर उसने कागजात बनाने के लिये पहले अपने एकाउण्ट में 500/- रूपये जमा कराया । उसके बाद दिनांक 09 से 11.12.19 के बीच महिला ने कॉलर के कहने पर रकुल *48,900/- रूपये* उसके खाता में जमा करायी । दिनांक 12.12.19 को कॉलर ने महिला को कॉल कर कहा कि पहले की फाईल रद्द कर दी गई है , फिर से फाईल बनानी पड़ेगी । तब महिला को एहसास हुआ कि फर्जी ईनाम की बात कर उससे रूपये ठग लिये गये हैं । पीडित महिला के प्रस्तुत आवेदन पर मोबाईल नम्बर 917023XXXX के धारक के विरुद्ध थाना खरसिया में अप.क्र. 530/19 धारा 420 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।




