देश /विदेश

जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर लो लेवल Avalanche की चेतावनी, डिजास्टर मैनेजमेंट ने जारी किया येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डिजास्टर मैनेजमेंट ने कई इलाकों में निम्नस्तरीय हिमस्खलन (Low Level Avalanche) के खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. इसके साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने की भी हिदायत दी गई है.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, कुलगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और कारगिल जिलों के ऊपरी हिस्सों में हिमस्खलन (Avalanche) के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी

7 दिसंबर को भी जारी हुई थी चेतावनी

इससे पहले 7 दिसंबर को भी जम्म-कश्मीर के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी. केंद्र शासित प्रदेश में वनों की कटाई की वजह से हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

उस समय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पुंछ किश्तवाड़ कुफवाड़ाबांदीपोरा और गांदलवल इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी. आपदा प्राधिकरण ने हिमस्खलन की चेतावनी के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

वनों की कटाई की वजह से बढ़ रहा खतरा

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दशकों से हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 30 सालों के दौरान जम्मू-कश्मीर में वनों की कटाई की वजह से यहां निम्नस्तरीय हिमस्खलन का खतरा काफी बढ़ रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!