देश /विदेश

सुपरस्टार रजनीकांत अपोलो अस्पताल में भर्ती, हॉस्पिटल ने जारी किया स्टेट्स

सुपर स्टार रजनीकांत को शुक्रवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदरबाद के अपोलो अस्पताल में रजनीकांत को उस समय भर्ती कराया गया जब उनको ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी थी। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इसे लेकर अपोलो अस्पताल प्रशासन की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रजनीकांत को ब्लड प्रेशर संबंधित परेशानी होने की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका ट्रिटमेंट किया जा रहा है।

रजनीकांत पिछले 10 दिन से हैदराबाद में फिल्म की शुटिंग कर रहे थे। शूटिंग के सेट पर मौजूद लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि, रजनीकांत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। लेकिन ब्लड प्रेशर में काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है।ठीक होने पर ही रजनीकंत को अस्पातल से डिस्चार्ज किया जाएगा। बता दें कि बॉलीवुड और टॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत अब जल्द ही राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। हाल में सुपर स्टार रजनीकांत ने एक ट्वीट कर राजनीति में एंट्री को लेकर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा कि वह 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!