श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी लाखों की भीड़ को संभालने वाले पुलिसकर्मियों का SP ने बढ़ाया हौसला…

जांजगीर। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान लाखों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और VIP आगमन को व्यवस्थित ढंग से संभालने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कथा आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच पुलिस बल ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा VIP मूवमेंट को सुचारू बनाए रखने में ड्यूटी निभाई। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मोर्चों पर जिम्मेदारी संभाली।

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस विभाग की ओर से इस सम्मान को आयोजन के दौरान जिम्मेदारी और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के मनोबल बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।




