Kharsiaखरसियादिल्ली

संगठन सृजन अभियान की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे उमेश पटेल, के.सी. वेणुगोपाल से की मुलाकात

खरसिया/नई दिल्ली। खरसिया विधायक एवं कांग्रेस नेता उमेश पटेल ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में AICC महासचिव एवं संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर “संगठन सृजन अभियान” से संबंधित रिपोर्ट सौंपी।

इस दौरान सांसद शशिकांत सेंथिल एवं पश्चिम बंगाल के AICC प्रभारी प्रकाश जोशी की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

https://www.facebook.com/share/1Bio7RuF51/

मुलाकात के दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत किए गए कार्यों, संगठन की वर्तमान स्थिति तथा आगामी स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है।

बैठक के उपरांत उमेश पटेल ने संगठन की मजबूती को कांग्रेस की राजनीतिक शक्ति का आधार बताते हुए कहा—
“संगठन की मजबूती, कांग्रेस की शक्ति।”

मुलाकात को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!