Kharsiaखरसिया

विधायक उमेश पटेल ने पोरा पर्व पर दी बधाई, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश

खरसिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और संस्कृति से जुड़े पोरा पर्व के अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी अंदाज में कहा— “जम्मो संगवारी मन ल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के लोक परब पोरा के गाड़ा-गाड़ा बधाई।”

विधायक पटेल ने कहा कि पोरा पर्व छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली, कृषि संस्कृति और लोक आस्था से गहराई से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व खेती-किसानी से जुड़े परिवारों के लिए विशेष महत्व रखता है और प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति की जीवंत पहचान भी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति उसकी असली पहचान है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उसकी परंपराओं को संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पोरा जैसे लोकपर्व सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक आत्मीयता और गांव की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विधायक उमेश पटेल ने पोरा पर्व पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर लोकपर्वों की यह परंपरा इसी तरह निरंतर समृद्ध होती रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!