Chhattisgarh

ब्रेकिंग जगदलपुर: आज आएगा झीरम घाटी नरसंहार मामले का फैसला,13 साल बाद फैसले पर टिकी निगाहें…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार मामले में आज, 05 सितंबर को एनआईए की विशेष अदालत अपना फैसला सुना सकती है। मामले की सुनवाई एनआईए की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में हुई है। करीब 13 साल से चले आ रहे इस मामले में फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक सभी की निगाहें अदालत के निर्णय पर टिकी हैं।

इस मामले में पहले 31 अगस्त को फैसला सुनाए जाने की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 05 सितंबर कर दिया गया। इससे पहले 10, 11 और 12 अगस्त को मामले की अंतिम सुनवाई हुई थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

25 मई 2013 को हुआ था हमला

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के काफिले को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया था। इस भीषण हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित सुरक्षा बलों के जवानों की मौत हुई थी। घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और छत्तीसगढ़ की राजनीति तथा आंतरिक सुरक्षा के विमर्श पर गहरा प्रभाव डाला।

करीब 13 वर्ष बाद इस मामले में अदालत के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि एनआईए की विशेष अदालत इस मामले में क्या निर्णय सुनाती है और न्यायिक प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण पड़ाव का आगे क्या प्रभाव पड़ता है।

फैसले को लेकर नजर बनी हुई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!