देश /विदेश

शांति निकेतन पहुंचे गृह मंत्री, थोड़ी देर में छात्रों को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। वे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आए हैं। शनिवार को उन्होंने राज्य में एक रैली की जिसमें सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता भाजपा में शामिल हो गए। रविवार को शाह बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वे रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद मीडिया से बातचीत करेंगे।

गृह मंत्री बीरभूम में श्यामबती से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। बाद में वे स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक बोलपुर में रोड शो करेंगे। माना जा रहा है कि वे बीरभूम के मोहोर कुटीर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपनी यात्रा खत्म करके दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शनिवार को अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली का दौरा करके किया था।

विश्वभारती विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते शाह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, बीरभूम के शांतिनिकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए।

विश्वभारती विश्वविद्यालय पहुंचे शाह
अमित शाह शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय पहुंच गए हैंय. यहां  उन्होंने रबींद्रनाथ भवन में जाकर रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी।

बीरभूम पहुंचे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बीरभूम पहुंच गए हैं। वे आज विश्वभारती विश्वविद्यालय भी जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!