ChhattisgarhKharsiaRaigarhखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया तहसील परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

खरसिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसिया तहसील परिसर में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया प्रवीण भगत ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के दौरान उज्जवल पाण्डेय  प्रभारी तहसीलदार, काजल अग्रवाल नायब तहसीलदार के साथ उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए सामूहिक संकल्प की भावना व्यक्त की गई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण भगत ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता का भी संदेश है। प्रशासन और आमजन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा सकती है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!