ChhattisgarhKharsiaRaigarhRaipurखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुरराष्ट्रीय

हरेली पर विधायक उमेश पटेल ने दी प्रदेशवासियों और किसानों को शुभकामनाएं, कहा—यह हमारी माटी और कृषि संस्कृति का पहला पारंपरिक पर्व

खरसिया। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक पर्व हरेली के अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने देश- प्रदेशवासियों,किसानों और किसान परिवारों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक पटेल ने अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़े इस पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक उमेश पटेल ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ी भाषा में कहा—

https://x.com/i/status/2087360431451242828


“आप जम्मो संगवारी अऊ किसान भाई-बहिनी मन ला हमर छत्तीसगढ़ के पहली पारंपरिक तिहार हरेली के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ शुभकामना।”

किसानों और कृषि संस्कृति से जुड़ा पर्व

हरेली छत्तीसगढ़ की ग्रामीण और कृषि संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। सावन मास में मनाया जाने वाला यह त्योहार खेती-किसानी से जुड़े जीवन में विशेष महत्व रखता है। किसान इस अवसर पर कृषि उपकरणों, हल-बैल और खेती में उपयोग होने वाले साधनों की पूजा करते हैं तथा अच्छी फसल और खुशहाली की कामना करते हैं।

हरेली केवल धार्मिक अथवा सांस्कृतिक आयोजन नहीं,बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन,कृषि परंपरा और प्रकृति के साथ मानव के गहरे संबंध का प्रतीक भी है। खेती-किसानी पर आधारित समाज में कृषि उपकरणों और पशुधन के प्रति सम्मान व्यक्त करने की यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।

लोक संस्कृति और नई पीढ़ी के बीच सेतु

हरेली के अवसर पर गांवों में पारंपरिक खेलों और लोक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। गेड़ी चढ़ने की परंपरा इस पर्व की विशिष्ट पहचान है। समय के साथ हरेली का स्वरूप व्यापक हुआ है और अब शहरों में भी लोग इसे अपनी छत्तीसगढ़ी पहचान और लोक संस्कृति से जोड़कर उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

विधायक उमेश पटेल की ओर से दी गई शुभकामनाओं में किसानों और ग्रामीण समाज के महत्व को केंद्र में रखा गया है। हरेली जैसे पर्व स्थानीय परंपराओं को जीवित रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विधायक पटेल ने सभी के जीवन में सुख,समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!