ChhattisgarhRaigarhछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही:प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त,डेयरी का लाइसेंस निलंबित…

रायगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ ने मिलावटी एवं प्रतिबंधित दुग्ध उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बुधवार को कई डेयरियों में आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही की।

इस दौरान सतगुरु डेयरी से 7 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद किया गया। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए लिया,जबकि शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डेयरी का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी की गई।

निरीक्षण अभियान के दौरान कस्तूरी डेयरी,सुरभि डेयरी,मुन्ना डेयरी तथा कोड़ातराई-पटेलपाली स्थित सतीश एवं मनोज मशरूम डेयरी की भी जांच की गई। सतीश पटेल के प्रतिष्ठान से ओडिशा से लाया गया 08 किलोग्राम एक्सपायरी खोवा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित संचालक को भी कारण बताओ एवं सुधार संबंधी नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्यवाही ऐसे समय की गई है जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश भर में एनालॉग पनीर एवं अन्य गैर-दुग्ध खाद्य उत्पादों के निर्माण,भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में खाद्य कारोबारियों को निर्देश जारी किए हैं।

इसी क्रम में 07अगस्त को रायगढ़ में होटल,रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें प्रतिबंधित उत्पादों और खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जाएगी।

अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही  जारी रहेगी।

कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल,खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!