
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
खरसिया। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो।
विधायक उमेश पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, तप, संयम और भक्ति का पावन अवसर है। यह माह भारतीय सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त करने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और आत्मचिंतन का संदेश भी देता है।
श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, शिव महापुराण कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी प्रारंभ हो गया है।
उमेश पटेल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करें तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और लोककल्याण की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।
हर-हर महादेव। 🚩🙏



