Raigarhछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग:देर रात एसआई संजय नाग का मोबाइल हुआ हैक, सोशल मीडिया पर भेजे गए किसी भी लिंक को न खोलने की अपील

रायगढ़/भूपदेवपुर। लम्बे समय तक खरसिया चौकी और भूपदेवपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (एसआई) संजय नाग का मोबाइल फोन देर रात कुछ समय के लिए कथित रूप से हैक हो गया। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से विभिन्न ग्रुपों और संपर्कों को संदिग्ध लिंक एवं संदेश भेजे जाने की जानकारी सामने आई।

एसआई संजय नाग ने स्वयं सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से लोगों को सतर्क करते हुए लिखा कि उनका अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था। उन्होंने सभी परिचितों और ग्रुप सदस्यों से अपील की है कि उनके नाम से भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी संदिग्ध संदेश का जवाब दें।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार,साइबर ठग हैक किए गए अकाउंट का उपयोग कर लोगों को फर्जी लिंक भेजकर धोखाधड़ी का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।

फिलहाल मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है। यदि किसी व्यक्ति को एसआई संजय नाग के नाम से कोई संदिग्ध लिंक या संदेश प्राप्त हुआ है, तो उसे तत्काल अनदेखा करें, डिलीट करें और आवश्यकता होने पर इसकी सूचना संबंधित व्यक्ति या साइबर हेल्पलाइन को दें।

जनहित में अपील: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर फर्जी संदेश भेजने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!