ChhattisgarhRaigarhछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग:बंद कमरे से 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद,हत्या की आशंका;पुलिस जांच में जुटी…

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराईमाल के धनुहारपारा में एक बंद कमरे से करीब 50 वर्षीय गणपति लाल भगत का सड़ा-गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस मामले की हर कोण से जांच में जुटी हुई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!