Chhattisgarhछत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की चालः प्रदेश में अब तक 356.2 मिमी वर्षा दर्ज

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा 21 जुलाई 2026 की स्थिति में जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 408.7 मिलीमीटर का 87.1 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में पूरे राज्य में औसतन 21.7 मिलीमीटर पानी गिरा है, जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 69.4 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे आगे रहा है।
        सत्र की कुल बारिश के लिहाज से मैदानी और मध्य-छत्तीसगढ़ के जिलों में स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 576.7 मिलीमीटर बारिश के साथ पूरे प्रदेश में शीर्ष पर बना हुआ है, जो कि अपनी सामान्य औसत बारिश का रिकॉर्ड 181.4 प्रतिशत है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 512.0 मिलीमीटर (120.4ः), बलौदाबाजार में 453.4 मिलीमीटर (119.7ः), बिलासपुर में 440.5 मिलीमीटर (114.1ः), महासमुंद में 427.3 मिलीमीटर (112.4ः), मुंगेली में 417.7 मिलीमीटर (110.4ः) और राजधानी रायपुर में 395.7 मिलीमीटर (112.6ः) वर्षा दर्ज की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी स्थिति काफी संतोषजनक है, जहाँ अब तक 391.8 मिलीमीटर पानी गिर चुका है, जो सामान्य औसत का 160 प्रतिशत है। इसके अलावा गरियाबंद में 435.7 मिमी, सक्ती में 419.8 मिमी, कोरबा में 409.7 मिमी, दुर्ग में 357.7 मिमी, कोरिया में 356.0 मिमी, रायगढ़ में 353.3 मिमी, बालोद में 347.7 मिमी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 337 मिमी और सूरजपुर में 313 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
         मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अब तक की सबसे कम 203.3 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे निचले पायदान पर है, जो इसके सामान्य औसत का महज 40.4 प्रतिशत ही है। दक्षिणी सीमांत जिले सुकमा में औसत की केवल 45.8 प्रतिशत (304.5 मिमी), बीजापुर में 49.3 प्रतिशत (359.7 मिमी), कांकेर में 50.8 प्रतिशत (261.2 मिमी), कोंडागांव में 56.5 प्रतिशत (263.8 मिमी) और बस्तर जिले में 60.7 प्रतिशत (298.0 मिमी) ही वर्षा हो पाई है। उत्तरी संभाग के सरगुजा जिले में भी अब तक औसत की केवल 65.9 प्रतिशत यानी 185.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
        अन्य जिलों की बात करें तो धमतरी में 349.2 मिमी (81.8ः), दंतेवाड़ा में 438.9 मिमी (86.2ः), नारायणपुर में 384.8 मिमी (79.4ः), जशपुर में 301.4 मिमी (78.3ः), कबीरधाम में 240.6 मिमी (80.1ः), राजनांदगांव में 303.3 मिमी (81.2ः), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.2 मिमी (89.9ः) और बेमेतरा में 253.1 मिलीमीटर (80.7ः) वर्षा दर्ज की गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!