अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में खरसिया के श्रद्धालुओं ने टेका मत्था,देश प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास…

खरसिया \अमृतसर। शनिवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा से वापसी के दौरान कृष्ण कुमार पटेल, ओमप्रकाश पटेल, बंटी एवं गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” ने पंजाब के अमृतसर स्थित विश्वविख्यात पवित्र श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दरबार में श्रद्धापूर्वक मत्था टेका।

खरसिया के श्रद्धालुओं ने गुरुघर में माथा टेककर वाहेगुरु जी के समक्ष समस्त देश प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति और खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने मानवता,भाईचारे और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब केवल सिख समुदाय का ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए आस्था, सेवा, समानता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। यहां पहुंचकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से उद्घोष किया—
“वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।”




