छत्तीसगढ़रायगढ़

एनएच-49 पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रायगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर मंगलवार की आठ से नौ बजे आस-पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित लापता हो अथवा घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तत्काल कोतरा रोड थाना अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करता है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!