देश /विदेश
शीतकालीन सत्र आयोजित न कर दिल्ली में गुजरात मॉडल लागू कर रहे मोदी : एनसीपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एनसीपी ने कहा, सत्र आयोजित न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में गुजरात मॉडल लागू कर रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बुधवार को कहा, सरकार चर्चा से भाग रही है और किसानों व कोरोना के मुद्दे पर विपक्ष को बोलने नहीं देना चाहती। इन मुद्दों पर चर्चा न हो, इसलिए सरकार ने शीतकालीन सत्र नहीं कराकर सीधे बजट सत्र कराने का फैसला किया।
मलिक ने कहा, जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह विधानसभा का सत्र नहीं कराते थे। यही मॉडल दिल्ली में लागू किया जा रहा है। इससे पहले, मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि सरकार ने सभी दलों के नेताओं के साथ बात की थी और सभी कोरोना के कारण सत्र नहीं कराने का सुझाव दिया था।




