Raipur

छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में प्रवेश;अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश के आसार…

रायपुर । छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दंतेवाड़ा जिले के रास्ते मानसून के प्रवेश की पुष्टि की है, इसके साथ ही राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, और आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है,मौसम विभाग के अनुसार मानसून के सक्रिय होने, के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा गतिविधियां बढ़ेंगी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी,और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी,राजधानी रायपुर में सोमवार को मानसून का असर साफ दिखाई दिया,दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा और कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा मानसून तेजी से पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।

मानसून के आगमन के संदेश सुन कर किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं,खरीफ सीजन की बुआई के लिए किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, पर्याप्त वर्षा होने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती को गति मिलेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी,जानकारी के अनुसार मानसून पिछले लगभग 14 दिनों से महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के आस-पास ठहरा हुआ था,अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के बाद अब यह छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने और वर्षा गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है,मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है, ऐसे में लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है,छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ने जहां गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई है, वहीं किसानों के लिए भी यह उम्मीदों की नई सौगात लेकर आई है,अगले 48 घंटों में बारिश की गतिविधियां तेज होने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह बदलने की संभावना है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!