खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत,क्षेत्र में शोक…

खरसिया।रायगढ़ जिले के खरसिया से  ढ़लती शाम एक दुःखद समाचार निकल कर आ रहा कि दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक हेम सागर कमलवंशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वे माध्यमिक शाला कन्या आश्रम तेंदुमुड़ी में पदस्थ थे और जनगणना प्रशिक्षण से लौट रहे थे, तभी एक कार की चपेट में आ गए।



हेम सागर कमलवंशी तहसील छाल के कटाईपाली (सी) निवासी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खरसिया में दिव्यांग शिक्षक की सड़क हादसे में मौत,ड्यूटी आवंटन पर सवाल?

खण्ड शिक्षा अधिकारियों कार्यालय से मिले सूची पर चार्ज जनगणना अधिकारी खरसिया तहसीलदार संदीप सिंह द्वारा ड्यूटी लगाया गया था, शिक्षक को आधिकारिक रूप से जनगणना प्रशिक्षण ड्यूटी में शामिल किया गया था। परन्तु शिक्षक के द्वारा मौखिक जानकारी चार्ज जनगणना अधिकारी को दिया गया तो उन्हें अति सहयोगी के तौर पर रखे थे जिन्हें फिल्ड में कार्य सम्पादित नहीं करना होता है। आज प्रशिक्षण द्वितीय दिवस पूरा कर लौटते समय में मदनपुर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।



इस घटना से शिक्षक जगत और स्थानीय क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं लक्ष्मी नारायण पटेल बीईओ, प्रदीप साहु बीआरसी, शिक्षक सहकर्मियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। खरसिया पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!