दिल्ली

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

दिल्ली।राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, श्रीमती माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार,रामराव सखाराम वाडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे, क्रिस्टोफर मनिकम, डॉ. अंबुमणि रामदॉस, कॉन्स्टैंडाइन रवींद्रन,एल.के. सुधीश, डॉ.एम. थंबीदुरई,तिरुचि शिवा,बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, सुश्री रुक्मिणी मलिक, विश्वजीत सिन्हा,संतृप्त मिश्रा,दिलीप कुमार रे और मनमोहन सामल को राज्‍यसभा  सदस्‍यता की शपथ दिलाई।

राज्यसभा कक्ष में तीन सदस्यों ने मराठी में, दो ने हिंदी में, छह ने तमिल में, एक ने अंग्रेजी में, चार ने बंगाली में और तीन ने ओडिया में शपथ ली। नए सदस्‍यों में पांच महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडु से, पांच पश्चिम बंगाल से और तीन सदस्‍य ओडिशा से हैं।

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू; जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम; राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी और राज्‍यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!