खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में किसान सम्मेलन,धान अंतर राशि खातों में ट्रांसफर…

✍️संतोष यादव @खरसिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने “कृषक उन्नति योजना” के तहत वर्ष 2025-26 में उपार्जित धान पर समर्थन मूल्य से अंतर की राशि 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खातों में हस्तांतरित की। होली से पहले वर्चुअल माध्यम से की गई इस राशि अंतरण को प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण की प्रतिबद्धता से जोड़ा है।

खरसिया ब्लॉक में कृषि एवं सहकारिता विभाग ने पंडित दीनदयाल सभा भवन में किसान सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, छाया विधायक महेश साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, श्रीमती सेत बाई पटेल, छोटे लाल पटेल तथा मंडल अध्यक्षगण सहित सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में बताया गया कि धान की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होने से उन्हें त्वरित आर्थिक राहत मिली है। आयोजन के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने योजना के प्रावधानों और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!