खरसियाविविध खबरें

दिलीप कुमार पटेल को पितृ शोक,श्री तुलाराम पटेल का शिवलोक गमन— गुरुवार सुबह होगा अंतिम संस्कार…

खरसिया। ग्राम टायंग निवासी दिलीप कुमार पटेल (गुरुजी) के पिताश्री श्री तुलाराम पटेल (ग्राम पटेल) का बुधवार, 18 फरवरी 2026 की शाम शिवलोक वासी हो गए। उनके दिवंगत होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तथा परिजनों और समाजजनों में गहरा दु:ख देखा जा रहा है।

परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगतश्री तुलाराम पटेल का अंतिम संस्कार गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को प्रातः 08 बजे माण्ड नदी तट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिजन, रिश्तेदार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, संरक्षक सदस्य एवं पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। समाज के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!