
खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विधायक उमेश पटेल ने खरसिया ब्लॉक के बरगढ़ स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित खरसिया के विभिन्न शिव मंदिरों तथा पुसौर ब्लॉक के कोतमरा स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश,प्रदेश और क्षेत्र की शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।




