खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें
डारआमा निवासी सुरेश नायक को मातृ शोक…

खरसिया। ग्राम डारआमा निवासी सुरेश नायक (पिता स्व. हलधर नायक) के परिवार में मातृ शोक व्याप्त है। उनकी माता श्रीमती मोहरमति नायक का महाशिवरात्रि के दिन शिव लोक गमन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, बहू एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गई।
परिजनों के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार 16 फरवरी 2026,सोमवार को प्रातः 09 बजे गृह ग्राम डारआमा के मुक्ति धाम में किया जाएगा।
सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, संरक्षक सदस्य, पदाधिकारीयों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



