
खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
https://www.facebook.com/share/182p8AjU9S/
इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है, जो समाज में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में विकास, समृद्धि और जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।




