
रायगढ़,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा,सनत नायक पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



