
खरसिया। खरसिया ब्लॉक के ग्राम तिऊर में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल शामिल हुए।

उन्होंने प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। विधायक पटेल ने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।




