
खरसिया। बानीपाथर स्थित श्री मंगल कार्बन प्लांट में 05 फरवरी को हुए औद्योगिक हादसे में झुलसे साहेब लाल खड़िया की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य—शिव खड़िया,उनकी 09 माह की पुत्री और साहेब लाल खड़िया—शामिल हैं। एक अन्य इंदवीर खड़िया की भी पहले ही मौत हो चुकी है। तीन घायल अब भी उपचाराधीन हैं।
घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच-49 पर चक्का जाम किया। उनकी मांग थी कि मृतकों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
https://youtu.be/mzMS_oCKsBE?si=HM4VRs4V4IDGBXHE
सूचना पर खरसिया विधायक उमेश पटेल मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ चर्चा के बाद सहमति बनी।
समझौते के तहत तीन मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये मुआवजा देने,तत्काल 05 लाख रुपये का चेक प्रदान करने तथा बच्चों की पढ़ाई और विवाह खर्च उठाने पर सहमति बनी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
लापरवाही पर क्या कहें खरसिया विधायक उमेश पटेल




