खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मुरा में 08 दिवसीय संगीतामय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ…

खरसिया। ग्राम मुरा में 26 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक संगीतामय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में व्यासपीठ से पं. दीपक कृष्ण महाराज (घघरा),श्रीधाम वृन्दावन शिक्षित,अपने रसमय प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को भक्ति,ज्ञान और वैराग्य का संदेश देंगे।

आयोजन का शुभारंभ 26 जनवरी को भव्य कलश यात्रा,वेदी पूजन और कथा महात्म्य से होगा। कथा क्रम में कपिलोपाख्यान,ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार,श्रीराम अवतार,श्रीकृष्ण जन्म,बाल लीलाएं,गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष जैसे प्रमुख प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। समापन 02 फरवरी को हवन-यज्ञ,सहस्त्रधारा और प्रसाद वितरण के साथ होगा।



कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 07 बजे तक आयोजित होगी। यज्ञाचार्य के रूप में पं. दीपक कृष्ण महाराज ग्राम-घघरा (खरसिया) शिक्षा- श्रीधाम वृन्दावन,पं.नैमिष शर्मा मार्गदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कथामृत का लाभ लेने की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!