
रायगढ़। किरोड़ीमल नगर वार्ड क्रमांक 09 स्थित दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीतयम श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का समापन सुदामा चरित्र कथा के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमेश नन्दकुमार पटेल कथा स्थल पहुंचे।

विधायक पटेल ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया और खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित नगर की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की। इस अवसर पर आयोजक विकास शर्मा एवं मनीष शर्मा के परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य पं. श्री रूकमणीनंदन जी के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।

आयोजन में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।




