
खरसिया।मौनी अमावस्या के अवसर पर शनि मंदिर कुर्रुभांठा (खरसिया)से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के रहवासियों के साथ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता रहा,

जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से सेवा, सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। आयोजन से जुड़े पंडित राजू शर्मा के अनुसार, कल दोपहर भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति को उम्मीद है कि श्रद्धालु सेवा भाव से सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।





