छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8-8 लाख की ईनामी दो महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों पर 3-3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि बालाघाट IG व्यंकटेश राव ने की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को किरनापुर क्षेत्र के बोरवन जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद SP अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में जवानों को रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11.30 बजे जवानों ने जंगल में घेराबंदी की और नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।

घटनास्थल का मुआयना करने पर दो महिला नक्सलियों का शव मिला। मारे गए महिला नक्सलियों की 24 साल की सावित्री उर्फ आयते और शोभा पति उमेश गावड़े 30 साल के रूप में शिनाख्ती पुलिस ने की है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम भी है। सावित्री के पास से पुलिस ने एक इंसास रायफल भी जब्त किया है।

सावित्री मूलत: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र की रहने वाली है। वह मलाजखंड दलम में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थी। इसी तरह शोभा गढ़चिरौली की रहने वाली है। वर्तमान में वह मलाजखंड दलम की एरिया कमेटी मेम्बर के रूप में सक्रिय थी। इससे पहले वह दर्रेकसा दलम की भी सदस्य रही है। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का एक गन बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों महिला नक्सलियों के पास से कुछ और सामान पुलिस ने बरामद किया है। नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट पुलिस लगातार आक्रमक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में बालाघाट रेंज आईजी व्येंकटेश्वर राव ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्ती करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है, लेकिन लड़ाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं।

इंसास राइफल और 12 बोर की बंदूक बरामद

इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। देर रात चली इस मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद इलाके में सर्चिंग की गई तो मौके से दो महिला नक्सलियों के शव, इंसास राइफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद हुई है। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त बीजापुर के छत्तीसगढ़ निवासी सावित्री और गढ़चिरौली निवासी शोभा के रूप में हुई है।

7 नवंबर को भी मालखेड़ी के जंगलों में हुई थी मुठभेड़
इससे पहले 7 नवंबर को भी बालाघाट में कान्हा नेशनल पार्क के पास मालखेड़ी के जंगल में जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर किया था। ये महिला नक्सली खटिया मोचा दलम दो की बताई गई थी। पुलिस को उस दौरान भी सूचना मिली थी कि 25 से 30 नक्सली दो अलग-अलग जगहों पर हैं। टीम मौके पर पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!