दिल्ली

सेना दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करती है

सरकार आधुनिक,आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी, 2026 को भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है।

https://x.com/i/status/2011362446234267834

राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमाओं पर सैदव सतर्क और संकट के समय अडिग रहने वाली भारतीय सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र अपने सैनिकों के प्रति गौरव और सम्मान से एकजुट है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!